Vivo V20 ने तोड़ा बुकिंग का रिकॉर्ड, छह दिनों में 1,00,000 स... - CG Sandesh

Vivo V20 ने तोड़ा बुकिंग का रिकॉर्ड, छह दिनों में 1,00,000 से अधिक प्री-बुकिंग

वीवो के नए स्मार्टफोन Vivo V20 ने बुकिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वीवो के मुताबिक V20 के लांच के सिर्फ छह दिनों में यानी 18 अक्टूबर, 2020 तक इस स्मार्टफोन के लिए कंपनी को 100,000 से अधिक प्री-बुकिंग प्राप्त हो चुकी है। बता दें कि V20 को भारत का सबसे पतला स्मार्टफोन भी कहा जा रहा है। V20 भारत में लॉन्च होने वाला पहला ऐसा फोन है जिसमें 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वीवो V20 स्मार्टफोन की बिक्री 20 अक्टूबर, 2020 से वीवो इंडिया ई-स्टोर, और फ्लिपकार्ट के साथ रिटेल स्टोर से होगी। Vivo V20 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 24,990 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 27,990 रुपये है।

इस अपार बुकिंग पर वीवो इंडिया के ब्रांड स्ट्रेटेजी डायरेक्टर निपुन मार्य ने कहा, ' वी सीरीज में हमारे नए फ्लैगशिप के लिए ग्राहकों की ओर से इस रिकॉर्ड-ब्रेकिंग प्रतिक्रिया को देखकर हमें खुशी हो रही है। यह हमारे निरंतर ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण और उपभोक्ताओं की बढ़ती जरूरतों के अनुसार स्मार्टफोन तैयार करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इसके अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन और भारत के पहले 44MP आई ऑटो फोकस सेल्फी के साथ, हम आशा करते हैं कि विवो V20 भारतीय उपभोक्ताओं को बेहद उत्साहित करेगा। हम अपने प्रशंसकों के आभारी हैं, जो हम पर भरोसा करते रहे हैं।'

Vivo V20 की स्पेसिफिकेशन वीवो के इस फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसके साथ एचडीआर 10 का भी सपोर्ट है। यह फोन महज 7.38एमएम पतला है और इसका वजन 171 ग्राम है। डिस्प्ले पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास भी है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर है जिसे 8 नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है। वीवो के इस फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। Vivo V20 को एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11 के  साथ लॉन्च किया गया है। पिक्सल के बाद यह पहला फोन है जिसके साथ आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 11 मिल रहा है।

 


Vivo V20 का कैमरा

कैमरे की बात करें तो इस फोन मे 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का है जिसके साथ सुपर वाइड एंगल, बोकेह और सुपर मैक्रो का सपोर्ट है, वहीं तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनो कैमरा है। सेल्फी के लिए आपको 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। बता दें कि Vivo V20 भारत में लॉन्च होने वाला पहला ऐसा फोन है जिसमें 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ 4के वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट है। इसके अलावा फ्रंट कैमरे में ऑटो आईफोकस और डुअल मोड भी दिया गया है। डुअल मोड की मदद से आप रियर और फ्रंट कैमरे से एक साथ वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

Vivo V20 की बैटरी और कनेक्टिविटी

Vivo V20 में 4000एमएएच की बैटरी है जो 33 वॉट की फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस चार्जर के जरिए फोन की बैटरी 30 मिनट में 64 फीसदी तक चार्ज हो सकती है। गेम लवर्स के लिए फोन में अल्ट्रा गेम मोड भी मिलेगा। यह फोन मिडनाइट जैज, सनसेट मेलोडी और मूनलाइट सोनाटा कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बॉडी ग्लास की बनी है जिस पर एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग है यानी फोन के बैक पैनल पर उंगलियों के निशान नजर नहीं आएंगे। फोन में ट्रिपल कार्ड स्लॉट है यानी आप दो सिम कार्ड के साथ एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, गैलेलियो, बाइडू, नाविक (भारतीय नेविगेशन) और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें