धोनी की टीम को राजस्थान रॉयल्स से मिली एक और करारी हार, जानि... - CG Sandesh

धोनी की टीम को राजस्थान रॉयल्स से मिली एक और करारी हार, जानिए कौन जीत का हीरो

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह महेन्द्र सिंह धोनी का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 200वां मैच था। इस हार के बाद सीएसके का इस साल प्लेऑफ तक पहुंचने लगभग नामुमकिन सा नजर आने लगा है।

राजस्थान ने चेन्नई के 125 रन के लक्ष्य को 3 विकेट खोकर 17 ओवर और तीन गेंद में 126 रन बनाकर हासिल कर लिया। राजस्थान की जीत में बटलर और स्मिथ की भूमिका शानदार रही। बटलर 48 गेंदों में 7 चौके और दो छक्के की मदद से 70 रन बनाये और आखिर तक आउट नहीं हुए। इसके अलावा कप्तान स्मिथ 34 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।

चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान के खिलाफ सभी विभाग में खराब प्रदर्शन दिखाया। पहले बल्लेबाजों ने निराश किया और 20 ओवर में केवल 125 रन ही जोड़ पाये। फिर गेंदबाजों और फील्डरों ने टीम का बंटाधार कर दिया। हेजलवुड और दीवक चाहर ने कुछ अच्छी गेंदबाजी की और राजस्थान को तीन झटका दिया। चेन्नई ने इस मैच में भी कई रन खराब क्षेत्ररक्षण से दिये।

राजस्थान से हारकर चेन्नई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है। अबतक चेन्नई के केवल 6 अंक हैं और उसे अब केवल 4 मैच खेलने हैं। अगर धौनी की टीम सभी मैच जीत भी जाती है, तो दूसरी टीम के प्रदर्शन का इंतजार करना होगा। 10 मैच में चेन्नई की टीम अब तक केवल 3 मैच ही जीत पायी है और 7 मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान के खिलाफ मुकाबला हारकर चेन्नई एक बार फिर प्वाइंट टेबल में 8वें नंबर पर पहुंच गया है। जबकि चेन्नई को हराकर राजस्थान की टीम 5वें नंबर पर लंबी उछाल लगायी है।




author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें