NCB के सवालों का जवाब देने पहुंचीं दीप‍िका पादुकोण - 3-4 राउ... - CG Sandesh

NCB के सवालों का जवाब देने पहुंचीं दीप‍िका पादुकोण - 3-4 राउंड में पूछताछ

ड्रग्स कनेक्शन में नाम आने के बाद दीप‍िका पादुकोण सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. एनसीबी द्वारा समन भेजने के बाद शन‍िवार को दीप‍िका पूछताछ के लिए एनसीबी के ऑफिस पहुंच चुकी हैं. वे अकेले ही एनसीबी के दफ्तर पहुंची हैं. दीप‍िका पादुकोण एनसीबी के ऑफिस सुबह 10 बजे पहुंच गईं. सलवार सूट पहने दीप‍िका कॉन्फ‍िडेंस के साथ चलती नजर आईं. उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा था. इससे पहले चर्चा थी कि दीप‍िका के साथ उनके पति एक्टर रणवीर सिंह भी एनसीबी की पूछताछ में शामिल होंगे. बाद में एनसीबी ने इस बात का खंडन करते हुए कहा कि उन्हें रणवीर की ओर से ऐसी कोई रिक्वेस्ट नहीं मिली है. समन सिर्फ दीप‍िका को भेजा गया है इसल‍िए पूछताछ में वही मौजूद होंगी. 

दीप‍िका का नाम सबसे पहले जया साहा और कर‍िश्मा प्रकाश के बीच हुई व्हाट्सएप चैट में सामने आया था. इसमें दीप‍िका, कर‍िश्मा से ड्रग्स के बारे में पूछ रही थीं धीरे-धीरे जब बातें और खुली तो पता चला क‍ि दीप‍िका ही उस व्हाट्सएप ग्रुप की एडमिन थीं. उन्होंने कर‍िश्मा से हैश के बारे में पूछा था. उन्होंने कर‍िश्मा से ड्रग्स को लेकर सवाल किया था- 'माल है क्या'. जिसे लेकर काफी बवाल मचा हुआ है. दीप‍िका गुरुवार रात गोवा से मुंबई लौटी हैं. वे गोवा में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूट‍िंग कर रही थीं. लेक‍िन एनसीबी द्वारा रिया चक्रवर्ती से हुए पूछताछ में जब बॉलीवुड सितारों के नाम आए तो उनका कनेक्शन दीप‍िका से भी जुड़ता दिखा. 

इसके बाद एनसीबी ने दीप‍िका को समन भेजा. दीप‍िका को शुक्रवार को एनसीबी के सामने पेश होना था, लेक‍िन उन्होंने एक दिन की मोहलत मांगते हुए शन‍िवार को हाज‍िर होने का आग्रह किया. दीप‍िका से पहले एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह एनसीबी की पूछताछ में शामिल हुई थीं. वे शुक्रवार को एनसीबी दफ्तर पहुंची थीं. दीप‍िका के साथ-साथ शन‍िवार को श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से भी पूछताछ की जाएगी. एक्ट्रेस सारा अली खान को भी इस पूछताछ में मौजूद होना था. हालांकि उन्होंने एनसीबी ऑफिस पहुंचने के लिए थोड़ी और महौलत मांगी है. सारा अली खान दोपहर में 12.30 बजे एनसीबी के दफ्तर में पूछताछ के लिए पहुंचेंगी.

सूत्रों के मुताबिक दीप‍िका अपना बयान टाइप्ड फॉर्मेट में देंगी. उनके द्वारा दिए गए बयान एनसीबी के अफसर टाइट फॉर्मेट में सुरक्ष‍ित रखेंगे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें