लाइफ सपोर्ट पर थे लेजेंडरी सिंगर - एसपी बालासुब्रमण्यम का नि... - CG Sandesh

लाइफ सपोर्ट पर थे लेजेंडरी सिंगर - एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन

विख्यात सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम का शुक्रवार को निधन हो गया. वो 74 साल के थे. बता दें कि बीते कुछ दिनों से उनकी की तबियत ठीक नहीं थी. उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था. एसपी 5 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 13 सितंबर को उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव पाया गया था. ज्ञात हो कि एसपी बालासुब्रमण्यम ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया था कि उनमें कोरोनावायरस के हल्के लक्षण थे. इसके बाद उन्होंने टेस्ट करवाया था और टेस्ट पॉजिटिव निकला. डॉक्टर्स ने उन्हें होम क्वारनटीन की सलाह दी थी. लेकिन वे हॉस्पिटल में भर्ती हो गए थे. 13 अगस्त को उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखना पड़ा था. हालांकि 13 सितंबर को एसपी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी.

बालसुब्रमण्यम भारत के प्रमुख गायको में से एक थे उन्होंने ना सिर्फ संगीत को नया आयाम दिया बल्कि बॉलीवुड में भी वो अपना मुकाम हासिल कर चुके थे, गायकी के साथ संगीत निर्देशन व फिल्म निर्माता भी थे। उनकी मृत्यु के बाद कई बड़ी अभिनेता अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित किये


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें