अली खान आईपीएल में खेलने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी होंगे - CG Sandesh

अली खान आईपीएल में खेलने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी होंगे

इंडियन प्रीमियर लीग में पहली बार अमेरिका के किसी खिलाड़ी की भागीदारी देखने को मिलेगी चूंकि कोलकाता नाइट राइडर्स आगामी सत्र के लिये तेज गेंदबाज अली खान को लेना चाहता है ।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार दो बार की विजेता केकेआर ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज हैरी गर्नी की जगह खान को चुना है लेकिन अभी आईपीएल से अनुमति मिलनी बाकी है ।

गर्नी को कंधे का आपरेशन कराना है जिसकी वजह से उन्होंने आईपीएल और इंग्लैंड में वाइटलिटी ब्लास्ट से नाम वापिस ले लिया ।

खान ट्रिनबागो नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा थे जिसने गुरूवार को कैरेबियाई प्रीमियर लीग खिताब जीता । उसने आठ मैचों में आठ विकेट लिये ।

खान ने 2018 कनाडा ग्लोबल टी20 में अच्छा प्रदर्शन किया था ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें