'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर कोरोना का संक्रमण से हड... - CG Sandesh

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर कोरोना का संक्रमण से हड़कंप

टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मनीष गोयनका का किरदार निभाने वाले अभिनेता सचिन त्यागी का कोरोना परीक्षण सकारात्मक आया है। इस शो की शूटिंग रोजाना की तरह सोमवार को भी सुबह 10 बजे शुरू की गई लेकिन जैसे ही सचिन के परीक्षण की रिपोर्ट सामने आई तो फौरन शूटिंग बंद कर दी गई। सचिन के अलावा जब शो में काम कर रहे दूसरे कर्मचारियों और कलाकारों ने भी अपना परीक्षण करवाया तो उनमें से कई दूसरे लोग भी इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सचिन को हल्का बुखार महसूस हो रहा था इसलिए उन्होंने खुद अपने आप ही अपना टेस्ट करवाया। जैसे ही उनके इस परीक्षण की रिपोर्ट सामने आई तो सेट पर अचानक से भगदड़ सी मच गई। जब पता चला कि कई और भी लोग इस वायरस से संक्रमित हैं तो फौरन शूटिंग को बंद करने का आदेश दिया गया।

सेट पर काम करने वाले कुछ और लोग भी अपना परीक्षण करवा चुके हैं लेकिन अभी उनकी रिपोर्ट आना बाकी है। अमर उजाला ने इस बारे में इस शो के निर्माता राजन शाही से भी बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है।

वैसे यह पहला मौका नहीं है जब किसी धारावाहिक के सेट पर काम करने वाले किसी कलाकार या फिर किसी कर्मचारी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हो और बाद में शूटिंग बंद रखी गई हो। इससे पहले टीवी के दूसरे धारावाहिक जैसे; मेरे साई, एक महानायक डॉक्टर बी आर अंबेडकर, कसौटी जिंदगी की, के सेट पर कोरोना संक्रमण की उपस्थिति दर्ज होने पर शूटिंग रोकी गई है।

टीवी के एक कॉमेडी ड्रामा धारावाहिक 'भाखरवाड़ी' के सेट पर तो काम करने वाले एक कर्मचारी की कोरोना वायरस से मौत भी हो चुकी है। हालांकि निर्माताओं ने उसके परिजनों को आर्थिक सहायता भी दी


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें