आज 'गणेश चतुर्थी'  पर्व पर सुनिए बॉलीवुड के गाने जो भगवान गण... - CG Sandesh

आज 'गणेश चतुर्थी' पर्व पर सुनिए बॉलीवुड के गाने जो भगवान गणेश पर आधारित है।

हर वर्ष भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। आम हो या खास हर कोई गणेश उत्सव के जश्न में डूबा हुआ है। बाजार सज गए हैं और हर कोई विघ्नहर्ता गणेश को अपने घर में लाने के लिए उत्साहित है।भगवान गणेश का पूजन और गणेशोत्सव 10 दिनों तक चलता है। दसवें दिन अर्थात चतुर्दशी तिथि को भगवान की मूर्ति का विसर्जन करते हैं। असल जिंदगी के अलावा गणेश जी को फिल्मों में भी खास महत्व दिया गया है। कई फिल्मों में गणेश उत्सव मनाते हुए दिखाया गया है। खास बात है कि इन उत्सवों में भगवान गणेश पर आधारित गाने भी खूब चर्चा में रहे। 'गणेश चतुर्थी' आज है। ऐसे में सुनिए बॉलीवुड के वो सुपरहिट गाने और आरती जो भगवान गणेश पर आधारित है।

तेरा ही जलवा ये गाना सलमान खान की फिल्म 'वांटेड' का है। ये फिल्म साल 2009 में आई थी। इस गाने को सलमान खान पर फिल्माया गया है।

गजानन ये गाना साल 2015 में आई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का है। फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे।

देवा ओ देवा ये गाना साल 1981 में आई फिल्म 'हमसे बढ़कर कौन' का है। इस फिल्म में अमजद खान, डैनी, मिथुन चक्रबर्ती और रंजीत जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। गणपति बप्पा पर बना ये गाना काफी सुपरहिट रहा था।

देवा श्री गणेशा ऋतिक रोशन की फिल्म 'अग्निपथ' की 'देवा श्री गणेशा' आरती भी सुपरहिट रही। इस फिल्म में ऋतिक के अलावा प्रियंका चोपड़ा थीं।

आला रे आला गणपति आला 'डैडी' फिल्म का 'आला रे आला गणपति' गाना सुपरहिट रहा। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और ऐश्वर्या राजेश थीं।

मोरया रे शाहरुख खान की फिल्म 'डॉन' साल 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी गणेश उत्सव दिखाया गया है। इस फिल्म का 'मोरया रे' गाना सुपरहिट रहा।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें