'नागिन 5' बना कलर्स टीवी पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो.. - CG Sandesh

'नागिन 5' बना कलर्स टीवी पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो..

जब से हिना खान टीवी के मशहूर शो नागिन 5 का हिस्सा बनी हैं, तब से अभिनेत्री सुर्खियों में चल रही हैं. शो में उन्हें देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. वे हिना खान को 'नागिन' के रूप में देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं. जब उन्होंने नागिन 5 में आदि नागिन की मुख्य भूमिका के रूप में अपनी एक्टिंग की तो लोगों को उनका प्रदर्शन काफी पसंद किया गया. ऑडियंस ने हिना खान को नागिन 5 में इतना पसंद किया कि इसका प्रीमियर एपिसोड चैनल पर नंबर 1 शो बन गया.

नागिन 5 के प्रीमियर एपिसोड के टेलीकास्ट के बाद एक शानदार शुरुआत मिली है. कुछ समय पहले हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पहले एपिसोड में नागिन 5 को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया पर खुशी जाहिर की थी. अपनी ख़ुशी को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ''कलर्स पर नागिन 5 का प्रीमियर नंबर 1 शो. बधाई टीम, हमने यह किया!'' न केवल हिना, बल्कि उनके उत्साही प्रशंसक भी उनकी इस कामयाबी से खुश थे, और उन्हें बहुत प्यार दिया. कई लोगों ने उन्हें 'टीवी की रानी' कहा, और कहा कि यह सब उनके जादू के कारण था.

हाल ही में मीडिया से खास बातचीत में, हिना ने अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने साझा कहा, ''यह मेरे प्रशंसक हैं जिन्होंने मुझे इतना प्यार और समर्थन दिया है कि आज एक अभिनेत्री के रूप में मेरी जर्नी में, मैं न केवल विभिन्न शैलियों के साथ प्रयोग कर रही हूं, बल्कि भारत की सबसे लोकप्रिय टेलीविजन सीरीज में से एक मुझे भी अवसर मिल रहा है.''

हिना खान के बात सुरभि चांदना शो को आगे बढ़ाने जा रही हैं और रहस्यों को उजागर करेंगी. शरद मल्होत्रा ​​और मोहित सहगल भी नागिन 5 में भूमिका निभा रहे हैं.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें