Telegram ने एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए लॉन्च किया वीडिय... - CG Sandesh

Telegram ने एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए लॉन्च किया वीडियो कॉलिंग का फीचर

इंस्टैंट मैसेजिंग एप टेलीग्राम (Telegram) ने अपने एंड्रॉयड और आईओएस यूजर के लिए वीडियो कॉलिंग का फीचर जारी कर दिया है। इस फीचर के आने की चर्चा काफी पहले से थी। टेलीग्राम ने यह फीचर अपनी 7वीं एनिवर्सरी के मौके पर जारी किया है।

टेलीग्राम का यह फीचर अल्फा वर्जन पर जारी हो गया है और कंपनी के मुताबिक उसकी वीडियो कॉलिंग एंड टू एंड एंक्रिप्टेड है। इसकी टेस्टिंग के लिए कंपनी ने खास इमोजी मैचिंग फीचर भी पेश किया है। टेलीग्राम ने यह भी कहा है कि वह जल्द ही ग्रुप वीडियो कॉलिंग का फीचर पेश करेगी।

Telegram ने इस फीचर की लॉन्चिंग को लेकर कहा है कि वीडियो कॉलिंग फीचर पिक्चर टू पिक्चर यानी पीआईपी मोड को सपोर्ट करेगा। इसका फायदा यह होगा कि यूजर्स वीडियो चैट को स्क्रॉल करके अन्य काम भी फोन पर कर सकेंगे। यूजर्स के पास वीडियो कॉल से नॉर्मल कॉल पर भी जा सकते हैं।

नए अपडेट के बाद यूजर्स किसी कॉन्टेक्ट की प्रोफाइल में जाकर कॉल बटन पर क्लिक करके कॉलिंग कर सकेंगे। साथ ही एंक्रिप्शन को कंफर्म करने के लिए स्क्रीन पर चार इमोजी दिखेंगी। एक उदाहरण से समझें तो यदि आपकी स्क्रीन पर चार इमोजी नहीं दिख रही हैं तो आपकी कॉलिंग सिक्योर नहीं है।

बता दें कि टेलीग्राम साल 2013 में लॉन्च हुआ था। अब इसके बाद 40 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं और टॉप 10 डाउनलोडिंग एप की लिस्ट में टेलीग्राम है। टेलीग्राम में कई ऐसे फीचर्स हैं जो व्हाट्सएप जैसे एप्स में नहीं हैं। जैसे कि टेलीग्राम पर आप 2 जीबी तक की फाइल शेयर कर सकते हैं जबकि व्हाट्सएप में सिर्फ 16 जीबी तक की सुविधा मिलती है।

कोरोना संक्रमण फैलने के बाद टेलीग्राम को काफी फायदा हुआ है, क्योंकि तमाम देश की सरकार की कोरोना अपडेट देने के लिए टेलीग्राम चैनल का इस्तेमाल किया है जो कि व्हाट्सएप पर संभव नहीं था।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें