स्वतंत्रता दिवस पर कौन-कौन सी नई फिल्में वेब सीरीज पर रिलीज ... - CG Sandesh

स्वतंत्रता दिवस पर कौन-कौन सी नई फिल्में वेब सीरीज पर रिलीज हो रही हैं, यहां देखें पूरी लिस्ट

कोरोना वायरस के चलते फिलहाल देशभर में सिनेमाघर बंद हैं और त्योहारों के मौकों पर बॉलीवुड में फिल्में रिलीज करने का खास चलन रहा है. दर्शक इस बार सिनेमाघर तो नहीं जा सकते, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि उनके पास कुछ नए विकल्प नहीं हैं. इस साल भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं.

Gunjan Saxena: जाह्नवी कपूर स्टार फिल्म 'गुंजन सक्सेना- कारगिल गर्ल' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. ये फिल्म देशभक्ति और महिला सशक्तिकरण दोनों ही भावनाओं को एक साथ लेकर चलती है. 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' भारतीय वायु सेना की लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन से प्रेरित है, और जाह्न्वी ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है.

खुदा हाफिज: विद्युत जामवाल, अनू कपूर की ये फिल्म 14 अगस्त को Disney+ Hotstar पर धमाके के लिए तैयार है. इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आया है, जिसकी वजह से उम्मीद की जा रही है कि पूरी फिल्म भी लोगों को पसंद आएगी. निर्देशक फारुक कबीर का कहना है कि रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'खुदा हाफिज' के साथ अभिनेता विद्युत जामवाल एक नए अवतार में नजर आएंगे.

अभय 2 : कुणाल खेमू, चंकी पांडे, राम कपूर जैसे कलाकारों से सजी वेब सीरीज 'अभय 2', Zee5 पर 14 अगस्त के दिन आने वाली है. ये वेब सीरीज एक क्राइम थ्रिलर है. ये सीरीज एक कॉप थ्रिलर ड्रामा है.डेंजरस: मशहूर जोड़ी बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर फिर से पर्दे पर साथ दिखने के लिए तैयार हैं. ये दोनों थ्रिलर फिल्म 'डेंजरस' में साथ नजर आएंगे, जिसमें सुयश राय, नताशा सूरी, सोनाली राउत और नितिन अरोड़ा जैसे कलाकार हैं. यह फिल्म विक्रम भट्ट द्वारा लिखी गई है और भूषण पटेल द्वारा निर्देशित है.

द हिडन स्ट्राइक : साल 2016 में हुए उरी आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर कई फिल्में और वेब सीरीज बन चुकी हैं. अब शेमारू मी पर फिल्म द हिडन स्ट्राइक रिलीज होने जा रही है. इसमें एक बार भारतीय सेना के साहस और पराक्रम देखने को मिलेगा. फिल्म में दीप राज राना , संजय सिंह, लखा लखविंदर जैसे कई कलाकार हैं. इसका निर्देशन सौजाद इकबाल खान ने किया है. ये भी आज ही रिलीज हो रही है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें