भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने हाथों में बनवाए पत्नी और बेटा-... - CG Sandesh

भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने हाथों में बनवाए पत्नी और बेटा-बेटी के टैटू

भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना अब इंडियन प्रीमियर लीग की तैयारियों में जुट गए हैं. वह लगातार इसके लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं. इस सबके बीच रैना अपने लिए भी वक्त निकाल रहे हैं और परिवार के साथ समय गुजार रहे हैं. हाल ही में उन्होंने परिवार के प्रति अपने प्यार का जाहिर करते हुए खास टैटू बनवाए. रैना ने इनकी तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स में पोस्ट की, जिन्हें रैना के फैंस ने खूब पसंद किया.

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज रैना जल्द ही अपनी टीम के साथ जुड़कर यूएई के लिए रवाना होंगे, जहां वह आईपीएल के 13वें सीजन में हिस्सा लेंगे. अगले लगभग ढ़ाई महीनों तक बेहद व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए रैना ने अपने लिए थोड़ा वक्त निकाला और अपनी पसंद के टैटू बनवाए.

पत्नी, बेटी और बेटे का नाम हाथ पर लिखवाया रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो दोनों हाथों में टैटू बनवाते दिख रहे हैं. रैना ने अपने बाएं हाथ में पत्नी प्रियंका का नाम हिंदी में और बेटी ग्रासिया का नाम अंग्रेजी में गुदवाया है. वहीं दाएं हाथ में बेटे रियो का नाम अंग्रेजी में लिखवाया है.

रैना ने इसका एक वीडियो भी अपने अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसमें टैटू आर्टिस्ट रैना के हाथ में रियो लिख रहा है. रैना ने अपनी इस फोटो के साथ कैप्शन लिखा, “ये मुझे जीने का कारण देते हैं.”

 



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें