BCCI नए टाइटल स्पॉन्सर के लिए आज टेंडर जारी कर सकता है  - CG Sandesh

BCCI नए टाइटल स्पॉन्सर के लिए आज टेंडर जारी कर सकता है

IPL 2020 सीजन के लिए BCCI नए टाइटल स्पॉन्सर की खोज में आज टेंडर जारी कर सकता है. बीसीसीआई ने पिछले सप्ताह वीवो के साथ आईपीएल के मुख्य प्रायोजक के तौर पर करार को खत्म कर दिया था. यह फैसला वीवो से करार कायम रखने के कारण BCCI और IPL गवर्निंग काउंसिल की आलोचना के बाद लिया गया है.

इंडिया टुडे से बात करते हुए सौरव गांगुली ने माना कि IPL के 13वें सीजन के टाइटल स्पॉन्सर के तौर पर वीवो का बाहर जाना कोई बड़ा मुद्दा नहीं. उम्मीद है कि बीसीसीआई को समय पर एक प्रायोजक मिल जाएगा.

वीवो के जाने के बाद से आईपीएल की टाइटल स्पॉन्सशिप के लिए जियो, एमेजॉन, टाटा ग्रुप, ड्रीम 11 और बायजूस जैसी कंपनिया दिलचस्पी दिखा चुकी हैं. बीसीसीआई आईपीएल-13 के नए प्रायोजक के लिए पूरी पारदर्शिता और प्रक्रिया का पालन करेगी.

स्पॉन्सर चुनने के लिए टेंडर प्रक्रिया का पालन किया जाएगा क्योंकि बोर्ड पारदर्शिता चाहता है. इन्विटेशन बिड के तहत नीलामी जीतने वाले को यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में होने वाले आईपीएल के 13वें सीजन का प्रायोजक नियुक्त किया जाएगा.

गांगुली ने कहा है कि वीवो के जाने को वित्तीय संकट के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए. गांगुली ने कहा, 'मैं इसे वित्तीय संकट नहीं कहूंगा. यह थोड़ा सा झटका है और आप इससे तभी निपट सकते हैं जब आप कुछ समय तक पेशेवर तौर पर मजबूत रहेंगे तो.'



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें