कोमा से बाहर निकले नीदरलैंड के साइकिलिस्ट जैकबसन, सिर में लग... - CG Sandesh

कोमा से बाहर निकले नीदरलैंड के साइकिलिस्ट जैकबसन, सिर में लगी थी चोट

नीदरलैंड के साइकिलिस्ट फाबियो जैकबसन कोमा से बाहर निकल आए हैं। दक्षिण पोलैंड में टूर डि पोलोन रेस के दौरान उनके सिर में चोट लगी थी, जिसके कारण वह कोमा में चले गए थे। आयोजकों ने यह जानकारी दी।

बुधवार को प्रतियोगिता के शुरुआती चरण को जीतने की कोशिशों में जुटे जैकबसन नीदरलैंड के साथी साइकिलिस्ट डाइलन ग्रोएनेवेगेन से टकराने के बाद बैरियर से टकरा गए थे।

आयोजकों ने बताया कि वो अब अच्छी स्थिति में हैं। जैकबसन के डॉक्टरों ने बताया कि वो अब खुद से सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो वास्तव में बिना किसी न्यूरोलॉजिकल लक्षणों के साथ अच्छी स्थिति में हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें