जांच करने मुंबई पहुंची बिहार पुलिस बोली- निगरानी में हैं रिय... - CG Sandesh

जांच करने मुंबई पहुंची बिहार पुलिस बोली- निगरानी में हैं रिया

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में बिहार पुलिस जांच करने के लिए मुंबई पहुंची हुई है। जांच पड़ताल में जुटी बिहार पुलिस ने कहा है कि रिया चक्रवर्ती उसकी निगरानी में हैं। वहीं जांच के क्रम में बिहार पुलिस शनिवार को अंधेरी वेस्ट में फिल्म निर्माता रूमी जाफरी के आवास पर पहुंची।

बिहार पुलिस ने बताया कि अभी तक इस मामले में पांच लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। मुंबई पुलिस ने भी सहयोग का आश्वासन दिया है। हालांकि इससे पहले बिहार पुलिस कह रही थी कि मुंबई पुलिस मामले में जांच पड़ताल करने में उनकी मदद नहीं कर रही है।

बिहार पुलिस का ये भी कहना है कि वो मामले में रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ करेगी। हालांकि इस संबंध में अभी तक उन्हें कोई समन नहीं भेजा गया है। बिहार पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम एक या दो दिन में मुंबई पहुंचने वाली है। वे मीडिया से भी बात करेंगे और मामले के कई डिटेल्स सामने रखेंगे।

बता दें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज कराई है। इसी एफआईआर के बाद बिहार पुलिस जांच के लिए मुंबई पहुंची है। वहीं प्रवर्तन निदेशालय रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खर्च की पड़ताल कर रहा है। सुशांत सिंह के बैंक स्टेटमेंट से पता चला है कि रिया चक्रवर्ती उनके पैसे अपने निजी कामों के लिए खर्च करती थीं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें