तुलसी कुमार का नया सॉन्ग 'नाम' हो रहा है वायरल - CG Sandesh

तुलसी कुमार का नया सॉन्ग 'नाम' हो रहा है वायरल

सिंगर तुलसी कुमार और मिलिंद गाबा का नया सॉन्ग "नाम" सोमवार को रिलीज़ हो गया है। रिलीज़ होते ही गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

तुलसी कुमार ने गाने को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। गाना शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'अनकंडीशनल लव, #नाम अब आप सबका है। सबने मिलकर कोशिश की है, इसे अपना प्यार दीजिए।'

अपने इस पोस्ट में उन्होंने अपनी पूरी टीम को धन्यवाद दिया और कहा कि ये आप लोगों के बिना पॉसिबल नहीं होता। इसके बाद उन्होंने अपनी पूरी टीम को टैग किया है।

इस खूबसूरत से गाने की लिरिक्स जानी ने लिखें हैं, और इसे तुलसी कुमार और मिलिंद गाबा ने अपनी आवाज दी है और म्यूजिक निरमान ने कंपोज किया है।

गाने की स्टोरी के साथ ही तुलसी और मिलिंद की केमिस्ट्री को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। गाने में तुलसी का लुक बहुत ही प्यारा लग रहा है। खास बात तो ये है कि इस गाने में तुलसी ने कंटेम्पररी डांस भी किया है और इसके लिए उन्होंने ट्रेनिंग भी ली है।

इसके अलावा इस गाने में तुलसी सेलो बजाते हुए भी नजर आ रहीं हैं, और इसके लिए भी उन्होंने क्लास किया है। भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा प्रोड्यूस किए गए इस गाने को अरविंद खेरा ने डायरेक्ट किया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें