इंग्लिश टीम पहली पारी में 369 रन पर सिमटी; स्टुअर्ट ब्रॉड की... - CG Sandesh

इंग्लिश टीम पहली पारी में 369 रन पर सिमटी; स्टुअर्ट ब्रॉड की 33 बॉल पर फिफ्टी, ऐसा करने वाले इंग्लैंड के 5वें बल्लेबाज

इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच मैनचेस्टर में टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड टीम 269 रन पर ऑलआउट हो गई। स्टुअर्ट ब्रॉड (62) टेस्ट करियर की 13वीं फिफ्टी लगाकर आउट हो गए। उन्होंने बेस के साथ मिलकर 9वें विकेट के लिए 76 रन की पार्टनरशिप की। ब्रॉड सबसे कम बॉल (33) पर फिफ्टी लगाने वाले इंग्लैंड के 5वें बल्लेबाज बन गए हैं।

दूसरे दिन ओली पोप (91), क्रिस वोक्स (1), जोस बटलर (67) और जोफ्रा आर्चर (3) आउट हो गए हैं। पोप को शेनन गेब्रियल और वोक्स को केमार रोच ने बोल्ड किया। जबकि बटलर को गेब्रियल और आर्चर को रोच ने जेसन होल्डर के हाथों कैच कराया।

रोच ने 4 और गेब्रियल ने 2 विकेट लिए

पोप और बटलर ने सीरीज में अपनी पहली फिफ्टी लगाई है। उनके बीच 5वें विकेट के लिए 140 रन की पार्टनरशिप हुई। इंग्लैंड के लिए रोरी बर्न्स ने भी 57 रन बनाए। कप्तान जो रूट 17, बेन स्टोक्स 20 रन और डॉम सिबली शून्य पर आउट हुए। वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच ने 4 और शेनन गेब्रियल ने 2 विकेट लिए।

रोच 200 विकेट लेने वाले विंडीज के 9वें गेंदबाज बने
वहीं, वेस्टइंडीज के केमार रोच ने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले विंडीज के 9वें गेंदबाज बन गए हैं। विंडीज के लिए कर्टनी वॉल्श ने सबसे ज्यादा 519 विकेट लिए हैं। रोच सबसे कम टेस्ट में 200 विकेट लेने वाले विंडीज के 7वें गेंदबाज हैं। इस मामले में मेल्कम मार्शल टॉप पर हैं, जिन्होंने 42 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी।

घर में विंडीज के खिलाफ 5वें विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी पार्टरनशिप
मैच में ओली और बटलर ने 5वें विकेट के लिए 140 रन की पार्टनरशिप की। विंडीज के खिलाफ घर में यह इंग्लैंड के लिए 5वें विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले इयान बेल और पॉल कोलिंगवुड ने 2007 में 144 रन की पार्टनरशिप की थी।

विंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। रोच ने पहले ओवर में ही कप्तान जेसन होल्डर का यह फैसला सही साबित किया। उन्होंने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर सिबली को बिना खाता खोले आउट कर दिया।

कैंसर पी़ड़ितों के लिए खिलाड़ियों ने लाल कैप पहनी

मैच से पहले इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रॉस की पत्नी रूथ के नाम पर बने कैंसर फाउंडेशन की मदद के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने लाल रंग की कैप पहनी। रूथ की पत्नी की मौत लंग कैंसर से हुई थी। इसके बाद से स्ट्रॉस कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए काम कर रहे हैं।

सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबर

कोरोना के बीच खेली जा रही यह सीरीज दोनों टीमों के बीच 1-1 से बराबरी पर है। सीरीज के पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। जबकि दूसरे मैच में इंग्लैंड ने शानदार खेल दिखाया और विंडीज को 113 रन से हराकर सीरीज बराबर कर दी।

दोनों टीमें

इंग्लैंड टीम: जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, डॉमिनिक बैस, स्टूअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, ओली पोप, डॉम सिबली, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स।

वेस्टइंडीज: जॉन कैम्पबेल, क्रैग ब्रैथवेट, शाई होप, शैमराह ब्रूक्स, रोस्टन चेज, जर्मेन ब्लैकवुड, शेन डाउरिच (विकेटकीपर), जेसन होल्डर (कप्तान), रहकीम कॉर्नवॉल, केमार रोच, शेनन गेब्रियल।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें