फ्रेंच कप: रिकॉर्ड 13वीं बार चैंपियन बना पीएसजी, नेमार के एक... - CG Sandesh

फ्रेंच कप: रिकॉर्ड 13वीं बार चैंपियन बना पीएसजी, नेमार के एकमात्र गोल से मिली जीत

स्टार खिलाड़ी काइलन एमबाप्पे के टखने में गंभीर चोट के कारण मैदान छोड़ने के बाद भी पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने फ्रेंच कप के फाइनल में सेंट-एटिने को 1-0 से हराकर रिकॉर्ड 13वीं बार खिताब अपने नाम किया। पीएसजी के लिए यह गोल नेमार ने मैच के 14वें मिनट में किया। एमबाप्पे के किक को गोलकीपर जेसी मौलिन ने बचा लिया, लेकिन गेंद के उनके हाथ से छटकते ही नेमार ने इसे गोल में बदल दिया।

एमबाप्पे की चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें मैदान से बाहर जाने के लिए बैसाखी का सहारा लेना पड़ा। उन्हें यह चोट मैच के 30वें मिनट में सेंट-एटिने के खिलाड़ी लोइच पेरिन के उनसे टकाराने से लगी। पेरिन को इसके बाद रेड कार्ड दिखाया गया और उनकी टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ मैच खेलना पड़ा।

पीएसजी ने अपने रिकॉर्ड में सुधार करते हुए लगातार 13वीं बार यह खिताब हासिल किया। अगले महीने उसे अटलांटा के खिलाफ चैम्पियंस लीग के क्वार्टरफाइनल में खेलना हैं। मैच के बाद जब फ्रांस के खिलाड़ी पदक ले रहे थे तक एमबाप्पे ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन से कहा, 'यह बस थोड़ा सा चटक गया है।'


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें