सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'Dil Bechara' कल होगी रिली... - CG Sandesh

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'Dil Bechara' कल होगी रिलीज

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से फैंस को उनकी आखिरी फिल्म 'Dil Bechara' का बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में सुशांत के साथ संजना संघी की जोड़ी दिखाई देगी. फिल्म के ट्रेलर के साथ ही इस फिल्म को लेकर फैंस में एक्साइटेड देखने को मिल रही है. अब फिल्म 'दिल बेचारा' के प्रीमियर को लेकर नई अपडेट सामने आ गई है. जी हां, सुशांत सिंह राजपूत के फैंस को ये जानकर बेहद खुशी होगी कि अब वो इस फिल्म को 24 जुलाई शाम 7.30 बजे से Disney+ Hotstar पर देख पाएंगे.

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत और संजना संघी की फिल्म 'Dil Bechara'इस साल की मोस्ट मचअवेटेड फिल्मों में से एक बन चुकी है. फिल्म का ट्रेलर 6 जुलाई को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था. जिसके बाद इस ट्रेलर को करोड़ों लोगों ने देखा और ये सुशांत की आई अब तक की सभी फिल्मों में से सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला ट्रेलर बन गया है. 'दिल बेचारा' को अब तक 78 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वैसे आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'Dil Bechara' साल 2012 में आई हॉलीवुड फिल्म 'द फॉल्ट इन अवर स्टार' (The Fault in Our Stars) की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है.

फिल्म 'Dil Bechara' के ट्रेलर के बाद फिल्म का टाइटल ट्रैक 'तारे गिन' रिलीज किया गया और दर्शकों ने इसे भी खूब प्यार दिया. इस गाने में सुशांत सिंह राजपूत का चार्म और संजना संघी की मासूमियत फैंस के दिलों में अपना घर कर गई. को अपना दीवाना बना लिया है. इसके अलावा फिल्म के बाकी पहलुओं पर बात करें तो फिल्म 'Dil Bechara' को मुकेश छाबड़ा डायरेक्ट कर रहे हैं, बतौर निर्देशक ये मुकेश की पहली फिल्म है. इसके अलावा फिल्म की लीड एक्ट्रेस संजना संघी की भी लीड एक्ट्रेस के तौर पर ये पहली ही फिल्म है. साथ ही इस फिल्म के गाने एआर रहमान ने कंपोज किए हैं.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें