Motorola One Fusion+ की आज है फ्लैश सेल, जाने कीमत, फीचर और ... - CG Sandesh

Motorola One Fusion+ की आज है फ्लैश सेल, जाने कीमत, फीचर और स्पेसिफिकेशन्स


मोटोरोला (Motorola) के शानदार स्मार्टफोन वन फ्यूजन प्लस की आज फ्लैश सेल है। यह सेल दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। ग्राहकों को वन फ्यूजन प्लस की खरीदारी करने पर डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीदा जा सकेगा। हालांकि, वन फ्यूजन प्लस की डिलीवरी कंटेनमेंट जोन में नहीं की जाएगी।

मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये है। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर पांच फीसदी का कैशबैक मिलेगा, जबकि एक्सिस बैंक बज के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर पांच फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ भी खरीदा जा सकता है।

Motorola One Fusion+ की स्पेसिफिकेशन मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। साथ ही मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से डुअल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मिली है, जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। वहीं, मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस का वजन 210 ग्राम है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें