सुशांत सिंह राजपूत पर बन रही फिल्म 'सुसाइड या मर्डर: एक स्टा... - CG Sandesh

सुशांत सिंह राजपूत पर बन रही फिल्म 'सुसाइड या मर्डर: एक स्टार खो गया' में सचिन तिवारी लीड रोल में नजर आएंगे.


सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके जीवन से प्रेरित फिल्म 'सुसाइड या मर्डर: एक स्टार खो गया' में टिकटॉक स्टार सचिन तिवारी लीड रोल में नजर आएंगे. टिकटॉक पर सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल के तौर पर नाम कमाने वाले सचिन तिवारी इस में फिल्म सुशांत का किरदार पर्दे पर निभाएंगे.

सचिन तिवारी को विजय शेखर गु्ता की प्रोडक्शन हाउस तले बन रही फिल्म में लीड रोल ऑफर हुआ है. जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग सिंतबर में शुरू की जा सकती है. इसकी ज्यादातर शूटिंग मुंबई और पंजाब में की जाएगी. वहीं इस फिल्म को इसी साल क्रिसमस पर रिलीज किया जा सकता है. इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है. प्रोडक्शन हाउस की ओर से जारी तस्वीर में सचिन तिवारी को देखा जा सकता है. इस तस्वीर में सचिन को इंडस्ट्री में इंट्रड्यूज करते हुए आउटसाइडर लिखा है. आपको यहां बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लगातार ये कहा जा रहा है कि क्योंकि इंडस्ट्री में आउटसाइडर थे इसलिए उन्हें बॉलीवुड में लगातार निशाने पर रखा जा रहा था.

बता दें कि सुशांत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी. प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे दौर से गुजर रहे सुशांत ने आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी वजह सामने नहीं आई है लेकिन मुंबई पुलिस पर्सनल और प्रोफेशनल हर एंगल से इस हाई प्रोफाइल केस की जांच कर रही है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें