धारावाहिक कुमकुम भाग्य के सेट पर आग लगने से हड़कंप, कोई दुर्... - CG Sandesh

धारावाहिक कुमकुम भाग्य के सेट पर आग लगने से हड़कंप, कोई दुर्घटना नहीं

लोकप्रिय धारावाहिक कुमकुम भाग्य के सेट पर शनिवार शाम करीब चार बजे आग लगने के कारण सेट पर भगदड़ मच गई। सेट पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, जिस समय आग लगी, उस समय सेट पर कोई मौजूद नहीं था। जिससे किसी के भी दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर नहीं है। दुर्घटना होने के बाद तुरंत शूटिंग को बंद कर दिया गया और सेट पर काम करने के लिए आए सभी लोगों को अपने घर भेज दिया गया।

यह घटना मुंबई के अंधेरी में चांदीवली इलाके में स्थित क्लिक निक्सन स्टूडियो की है। जानकारी के अनुसार अचानक से एक शॉर्ट सर्किट हुआ और उसके आसपास मौजूद चीजों ने आग पकड़ ली। मीडिया सूत्र बताते हैं कि यह घटना करीब चार बजे की है। हालांकि इस घटना में किसी को भी चोट नहीं लगी है। समय रहते सभी को सेट से बाहर निकाल लिया था। मौके पर दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गई थी और जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। घटना के तुरंत बाद ही सभी लोगों को अपने घर भेज दिया गया।

पता चला है कि इस घटना के बाद सिर्फ धारावाहिक 'कुमकुम भाग्य' की शूटिंग ही बाधित नहीं हुई, बल्कि उसके पास में ही एक और धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' की शूटिंग भी तत्काल बंद कर दी गई। इस घटना की जानकारी के लिए जब अमर उजाला ने चैनल के प्रवक्ता से संपर्क किया तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सेट पर आग लगी है, यह बात तो सही है। और इस घटना में किसी को कोई नुकसान भी नहीं हुआ है। इसके अलावा आग कैसे लगी? इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।याद दिला दें कि कुछ दिन पहले की बात है जब 'कसौटी जिंदगी की' धारावाहिक में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता पार्थ समथान को कोरोना वायरस से पीड़ित पाया गया था। उसके बाद भी इस शो की शूटिंग तीन दिन तक बंद रही थी। इसके साथ में ही दूसरे धारावाहिकों 'कुमकुम भाग्य' और 'पवित्र भाग्य' की शूटिंग भी रोक दी गई थी। क्योंकि इन सभी धारावाहिकों के सेट एक दूसरे के नजदीक क्लिक निक्सन स्टूडियो में मौजूद हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें