पूर्व फुटबॉलर और अंतरराष्ट्रीय रेफरी एसएस हकीम कोरोना पॉजिटि... - CG Sandesh

पूर्व फुटबॉलर और अंतरराष्ट्रीय रेफरी एसएस हकीम कोरोना पॉजिटिव.

पूर्व फुटबॉलर, कोच और अंतरराष्ट्रीय रेफ़री एसएस हकीम कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. एस एस हक़ीम ध्यान चंद अवार्ड के विजेता भी हैं.

दो दिन पहले उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने हैदराबाद के एक होटल में खुद को क्वारंटीन कर लिया. प्राइवेट डॉक्टर द्वारा वहां उनका इलाज चल रहा है.

1960 ओलिंपिक गेम्स में एस एस हक़ीम भारत की प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. एबीपी न्यूज़ को उन्होंने बताया है कि वह तेलंगाना सरकार से इलाज या आर्थिक मदद की उम्मीद कर रहे हैं.

आपको बता दें कि एस एस हक़ीम 81 साल के हैं और उनकी गिनती भारत के सबसे बेहतरीन फुटबॉलरों में की जाती है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें