कोरोनोवायरस महामारी के दौरान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के ए... - CG Sandesh

कोरोनोवायरस महामारी के दौरान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एक्टर्स को मास्क और शील्ड लगाए देखा जा सकता है.

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के निर्माताओं ने लोकप्रिय डेली सोप के नए एपिसोड प्रसारित करना शुरू कर दिया है. वहीं ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नेटिजेंस कोरोनोवायरस महामारी के दौरान शूट किए गए दृश्यों को लेकर बहुत अधिक गंभीर या प्रभावित नहीं हैं. नए एपिसोड के वीडियो इंटरनेट पर घूम रहे हैं, जिसमें अभिनेत्री शिवांगी जोशी और अलका कौशल को शील्ड और मास्क से अपना चेहरा ढके देखा जा सकता है.

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने कमेंट किया, "ये रिश्ता क्या कहलाता है? वैज्ञानिक अभी भी इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं." वहीं अन्य ने लिखा, "यहां तक की कोविड-19 भी ये रिश्ता क्या कहलाता है को नहीं रोक सकता है."

शिवांगी जोशी का कहना है कि उन्हें अभिनय का पेशा काफी पसंद है और इसके पीछे उनके प्रशंसकों का बहुत बड़ा हाथ है. अभिनय में उन्हें सबसे ज्यादा क्या पसंद है, यह पूछे जाने पर अभिनेत्री ने कहा, "वो चीज हमारे प्रशंसकों का प्यार है, जिससे हमें काफी संतोष मिलता है."

वहीं अभिनेत्री ने आगे कहा, "सभी पेशे थकाऊ होते हैं. यह पूरी तरह से लोगों पर निर्भर करता है, और इस बात पर निर्भर करता है कि लोग अपने लिए कितना वक्त निकालते हैं. इस इंडस्ट्री में अपने लिए वक्त निकालना काफी आवश्यक है. उदाहरण के लिए मैं निरंतर शूटिंग के बाद फिल्म देखने या परिवारिक कार्यक्रम में जाती रहती हूं."


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें