भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  ने हेमांग अमीन को अपना अंतरिम ... - CG Sandesh

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हेमांग अमीन को अपना अंतरिम सीईओ नियुक्त किया है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने राहुल जौहरी के इस्तीफे को स्वीकार करने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मुख्य परिचालन अधिकारी हेमांग अमीन को अपना अंतरिम सीईओ नियुक्त किया है. बता दें कि जौहरी ने पिछले साल दिसंबर में अपने पद से इस्तीफा दिया था, लेकिन बोर्ड ने अब उनका इस्तीफा स्वीकार किया है. बोर्ड के कर्मचारियों को सोमवार को इसकी सूचना दी गई.

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘वो इस पद के लिए उपयुक्त व्यक्ति हैं और जौहरी से कहीं ज्यादा उनका योगदान बीसीसीआई में है.’

बता दें कि अमीन आईपीएल के सीओओ थे और पिछले साल उन्होंने ही आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी को रद्द कर उसका पैसा पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार वालों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का फैसला लिया था. बताया जा रहा है कि अमीन जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें