बाइक में महुआ शराब तस्करी करता युवक पकड़ाया - CG Sandesh

बाइक में महुआ शराब तस्करी करता युवक पकड़ाया

सरिया. महुआ शराब की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। मामला सरिया थाना कि क्षेत्र का हैं। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 12 जुलाई को प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक अंजू कुमारी को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति भकुर्रा की ओर से बाइक से बड़े अमाकोनी की ओर महुआ शराब लेकर आने वाला है। सूचना पर कार्रवाई करने गई पुलिस टीम द्वारा बड़े अमाकोनी के स्कूल के पास सिर्फ छिप कर संदेही का इंतजार करने लगी। इस बीच शाम करीब साढे सात बजे मुख़बिर के बताए हुलिया के अनुसार बाइक चालक को पुलिस टीम ने रोका पूछताछ की। इस समय संदेही अपना नाम बजरंग कोडाकू पिता गगधार कोडाकू 28 वर्ष निवासी बरमकेला इंदिरा चौक कोडाकू पारा थाना बरमकेला का रहने वाला बताया। उसके बाइक के पीछे प्लास्टिक पन्नी में भरा 20 लीटर कच्ची महुआ शराब पाया गया। उसके खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें