बंसुला डीपापारा के शिक्षक के सुने मकान में चोरी,पुलिस चोर के... - CG Sandesh

बंसुला डीपापारा के शिक्षक के सुने मकान में चोरी,पुलिस चोर के तलाश में जुटी...

सरविंद सिदार घर के पीछे वार्ड नं0 12 बंसुला डीपा में निवासरत ग्राम आमापाली शास0 उच्च प्राथमिक शाला में शिक्षक के पद पर पदस्थ श्री छविमन्यु षडंगी का निवास है दिनांक 08.07.2020 को करीब 09.30 बजे बंसुलाडीपा के घर में ताला लगाकर ग्राम आमापाली अपने पैतृक निवास पुरे परिवार के साथ गया था । दिनांक 09.07.2020 को दोपहर करीब 12.00 बजे परिवार सहित अपने घर आया सामने गेट खोलकर अंदर गया देखा कि मेरे घर के सामने का दरवाजे का ताला एवं कुंडी टुटा हुआ था, दरवाजा बंद था तब शिक्षक सहित उनके परिवार के लोग घर के अंदर घुंस कर देखे, उनके घर के हाल में लगे एलइडी टीवी नहीं था तथा डीटीएच टीवी का रिसीवर झुलते हुए मिला ।

तब घर के सभी कमरों को जाकर देखा सभी सामान बिखरा हुआ था । वे अपने घर के लिए केयर कंपनी का 40 इंच FHD स्मार्ट TV जिसका सिरियल नंबर CT03193901169 को दिनांक 16.09.2019 को बसना के विकास इलेक्ट्रीकल से 21,000 रूपये में खरिदा था जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा उनके और उनके परिवार की अनुपस्थिति में उनके घर का ताला तोड घर घुंसकर चुरा लिया है । आस पास पता किया पता नहीं चलने पर दिनांक 11.07.2020 को जाँच कर अग्रिम कार्यवाही हेतु बसना थाना में प्राथमिक दर्ज करवाया गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें