ग्राम किशनपुर से महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

ग्राम किशनपुर से महुआ शराब जप्त

पिथौरा पुलिस ने 10 जुलाई 2020  को मुखबिर की सुचना पर ग्राम किशनपुर के  तालाब के ऊपर उलट पार में एक व्यक्ति से महुआ शराब जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सुचना पर मौका पहुंच कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया तो एक व्यक्ति दो नग प्लास्टिक सफेद रंग की जरीकेन में महुआ शराब रखे मिला. जरीकेन 10-10 लीटर वाली थी. पूछताछ करने पर वह व्यक्ति अपना नाम लक्ष्मीलाल विश्वकर्मा पिता परदेशी विश्वकर्मा उम्र 28 साल सा. जगन्नाथ पारा थाना पिथौरा का निवासी बताया. जिसके कब्जे से अवैध शराब जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी अधि. का अपराध घटित करना पाये जाने से उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें