ताला लगे घर में दीवाल फांदकर चोरी, मामला दर्ज - CG Sandesh

ताला लगे घर में दीवाल फांदकर चोरी, मामला दर्ज

महासमुंद थाने के ग्राम बनसिवनी में ताला लगे घर में चोरी करने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार रामकुमार कमार  9 जुलाई को  रात्रि 08:30 बजे अपने दुकान बंद कर खाना खा पीकर अपने परिवार सहित घर में ताला बंद कर दूसरे कमरे में सो गया था. और उसके अगले दिन प्रात: 06:00 बजे जब वह उठकर देखा तो दूसरे कमरे का दरवाजा खुला हुआ था एवं ताला नहीं था.

इसके बाद जब वह कमरे अंदर जाकर देखा तो आलमारी खुला था एवं आलमारी में रखे सोने का लाकेट 07 नग, चांदी का टाप्स 01 जोडी, चांदी का करधन 01 नग, चांदी का पायल 02 जोडी, चांदी का गुच्छा 01 नग कुल जुमला कीमती 7000 रूपये तथा एक पुरानी होमथीयेटर कीमती 1000 रूपये, एवं नगदी रकम 14000 रूपये कुल जुमला रकम 22000  रूपये को कोई अज्ञात चोर घर का दीवाल फांदकर सीढी तरफ से अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया था. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें