शोएब मलिक की दूसरी पत्नी हैं सानिया मिर्जा, आइए जानते है कैस... - CG Sandesh

शोएब मलिक की दूसरी पत्नी हैं सानिया मिर्जा, आइए जानते है कैसे ?

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शोएब मलिक फेमस कपल में से एक हैं. दोनों ने 12 अप्रैल 2010 को हैदराबाद में शादी की थी. कुछ समय पहले ही दोनों की शादी को 10 साल पूरे हुए हैं. सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की जोड़ी को भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में बराबर प्यार मिलता है. आज हम आपको सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की जिंदगी से जुड़ा कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं जिसके बारे में बेहद कम लोगों को ही पता होगा.

शोएब के साथ शादी करने से पहले सानिया मिर्जा की सगाई हो चुकी थी. सानिया की पहली सगाई उनके बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा से हुई थी, जो बाद में टूट गई. वहीं, शोएब मलिक सानिया मिर्जा से शादी करने से पहले शादीशुदा थे.

पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिक की पहली शादी की बात तब सामने आई जब वह सानिया मिर्जा से निकाह करने जा रहे थे. उस वक्त कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शोएब की पहली पत्नी को उनकी सानिया संग शादी से ऐतराज है. बता दें कि शोएब मलिक की पहली पत्नी का नाम आयशा सिद्दीकी है. शोएब और आयशा की शादी साल 2002 में हुई थी. उस समय सामने आई कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि शोएब की सानिया से करीबी को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगा था. सानिया मिर्जा से शादी करने से पहले शोएब ने आयशा से तलाक ले लिया था. आयशा से तलाक लेने के ठीक 4 दिनों बाद शोएब ने सानिया संग शादी कर ली थी. कहा जाता है कि शोएब मलिक की पहली बीवी आयशा सिद्दीकी बेहद खूबसूरत थीं.

फिलहाल, सानिया मिर्जा और शोएब मलिक एक साथ बेहद खुश हैं. दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का एक बेटी भी है जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें