परसकोल तिराहा के पास पुलिस ने जप्त किया 7.7 किलो गांजा - CG Sandesh

परसकोल तिराहा के पास पुलिस ने जप्त किया 7.7 किलो गांजा

बसना पुलिस ने कल 7.7 किलो गांजा जप्त किया है . जिसमे दो आरोपी एक लाल रंग की मोटर सायकल में कुदारीबाहरा की ओर से अवैध मादक पदार्थ गांजा को सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में बीच सीट में रखकर बसना की ओर आ रहें थे. जिन्हें पुलिस ने पदमपुर रोड परसकोल चौंक के पास दोपहर करीब 9:30 बजे पकड़ा.

पुलिस ने बताया कि आरोपी  बंशीधर चौहान पिता रतन सिंह चौहान उम्र 35 वर्ष व कालीदास पिता मगन चौहान को परसकोल तिराहा के पास पहुंचकर नाकाबंदी कर पकड़ा गया. ये आरोपी कुछ दुर पहले पुलिस पार्टी को देखकर अपने मो0सा0 को मोडकर भागने लगे जिन्हें पुलिस की टीम ने दौडकर पकड़ने का प्रयास किया तो बंशीधर चौहान पिता रतन सिंह चौहान उम्र 35 वर्ष निवासी बेहराडबरी थाना झारबंद जिला बरगढ उडीसा पकड़ा गया तथा मो0सा0 में कालीदास पिता मगन चौहान निवासी बीरसिंगपाली थाना बसना भाग गया.

पुलिस ने बताया कि दोनो मिलकर उडिसा राज्य से छत्तीसगढ राज्य में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने हेतु ला रहे थे. जिनकी तलाशी लेने पर बोरी के अंदर 08 पैकेट पीले रंग झिल्ली से बंधा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 7.767 कि0ग्रा0 होना पाया गया. जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 (ख) नार0 एक्ट कायम कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें