नाबालिग़ लड़के को अश्लीलल फोटो दिखाकर महिला ने किया ब्लैकमैल औ... - CG Sandesh

नाबालिग़ लड़के को अश्लीलल फोटो दिखाकर महिला ने किया ब्लैकमैल और ले लिए 42 हजार, पुलिस ने मामला किया दर्ज.

बसना थाना में एक महिला तथा पुरुष पर एक 12 वर्ष के बच्चे को ब्लैकमैल कर उससे 40-42 हजार रूपये लेने का मामला दर्ज किया गया है. मामला अब से करीब डेढ माह पूर्व का है जब 12 वर्षीय बच्चे को एक महिला ने उसके तथा उस बच्चे की एक अश्लीलल फोटो को दिखा कर यह कहने लगी की यह फोटो को मैं तुम्हारे पिताजी एवं पुलिस को  दिखाउंगी. और उस लड़के से महिला एवं उसके देवर ने  40-42  हजार रूपये ब्लैकमैल करके ले लिये. इसके बाद वह बच्चा गुमशुम रहने लगा, और उसके परिवार वालों द्वारा पूछने पर कोई परेशानी नहीं है कहकर बात को टालने लगा.  

इसके बाद जब बच्चे की माँ ने एक दिन अपने  पान दुकान के बिक्री का हिसाब किया तो उसके अलमारी से करोब 40 से 42 हजार रूपये कम हो गया था. तब उसने अपने पुत्र से पूछताछ किया तो उसने बड़ी मुश्किल से बताया कि उनकी पड़ोसी यमुना गुप्ता उसे फर्जी अश्लील फोटो दिखाकर अपने देवर बजरंग गुप्ता को रूपये देने के लिये कहने लगी. और इसके बाद लड़के ने 5 हजार रूपये प्रत्येक 3 से 4 दिन में उसके घर की आलमारी से चोरी कर यमुना गुप्ता को दिए. और इस शोषण से नाबालिक लड़का अत्यन्त भयभीत  होकर घबरा गया है.

मामले में बच्चे की माँ पुष्पा पुष्टि की शिकायत पर बसना थाना में यमुना गुप्ता व बजरंग गुप्ता के विरुद्ध धारा 34-IPC, 384-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें