सचिन तेंदुलकर  की लोंगो से अपील  : आगे आएं और प्लाज्मा थेरेप... - CG Sandesh

सचिन तेंदुलकर की लोंगो से अपील : आगे आएं और प्लाज्मा थेरेपी के लिए अपना रक्त दान दें

कोरोना वायरस की वजह से देश में हालात काफी गंभीर बने हुए हैं. भारत में कोरोना वायरस के मामले सात लाख से ज्यादा हो चुके हैं. हालांकि गंभीर मरीजों के लिए प्लाज्मा थेरेपी काफी मददगार साबित हो रही है. इसी के मद्देनज़र महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बुधवार को अंधेरी के सेवेन हिल्स अस्पताल में कोविड-19 के मरीजों के लिए प्लाज्मा थेरेपी यूनिट का किया उद्घाटन किया.

यह पहल बीएमसी की है, जिसने इस महामारी से लड़ने के लिए नए रास्ते खोले हैं. तेंदुलकर ने एक बयान में कहा, "हम कोविड-19 महामारी के रूप में काफी मुश्किल समय का सामना कर रहे हैं. इस समय में हमारे डॉक्टर, पुलिस, म्युनिसिपल और सरकारी कर्मचारी बिना थके काम कर रहे हैं ताकि उन लोगों को जो वायरस से संक्रमित हैं उनको बचाया जा सके."

उन्होंने कहा, "पूरे विश्व में रिसर्च करने वाले इसकी वैक्सीन ढूंढ़ने में लगे हुए हैं. इसी बीच प्लाज्मा थेरेपी एक अच्छे विकल्प की तरह निकल कर आई है. मैं बीएमसी को यह सुविधा शुरू करने के लिए बधाई देता हूं. जो कोविड-19 से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, मैं उन लोगों से अपील करता हूं कि वे आगे आएं और प्लाज्मा थेरेपी के लिए अपना रक्त दान दें और जिंदगियों को बचाने में मदद करें."

बता दें कि कोरोना वायरस की शुरुआत के बाद से सचिन तेंदुलकर इसके खिलाफ लड़ाई में अहम योगदान दे रहे हैं. सचिन तेंदुलकर ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पीएम केयर फंड में 50 लाख रुपये दान दिए थे. इसके अलावा सचिन तेंदुलकर लगातार वीडियो संदेश के जरिए लोगों के बीच में कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता लाने का प्रयास करते रहे हैं.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें