खेत में फसे ट्रेक्टर को निकालने गए युवक की कीचड़ में दबने से ... - CG Sandesh

खेत में फसे ट्रेक्टर को निकालने गए युवक की कीचड़ में दबने से हुई मौत.

कल दोपहर करीब 1:30 बजे बसना थाना अंतर्गत ग्राम कुदारीबाहरा कटेल में ट्रेक्टर के नीचे कीचड में दबने से एक युवक की मृत्यु हो गई. युवक की उम्र 22 वर्ष थी.

मिली जानकारी के अनुसार रामेश्वर यादव के खेत में धान लगाने के लिए जुताई/मताई का कार्य चल रहा था और अधिक कीचड होने से ट्रेक्टर खेत में फंस गया, इसके बाद ट्रेक्टर को निकलवाने के लिए प्रेमलाल यादव गांव के छत्रपाल साव के पास ट्रेक्टर निकालने बोलने गया था तो उसे उसी समय गांव का नरेन्द्र कोडाकु मिल गया जो जबरदस्ती उसके साथ खेत आ गया और खेत में फंसे ट्रेक्टर को चालु करके ट्रेक्टर को निकालने का प्रयास किया.

इसके बाद जब  ट्रेक्टर नहीं निकला तो उसने ट्रेक्टर के एक्सीलेटर को जोर से दबाकर लापरवाही पूर्वक चलाकर ट्रेक्टर को पलटी कर दिया. जिससे नरेन्द्र कोडाकु का खेत में ट्रेक्टर के निचे कीचड में दबने से मृत्यु हो गया. और ट्रेक्टर का चारो चक्का उपर हो गया. मामले में पुलिस ने नरेन्द्र कोडाकु उम्र 22 वर्ष पर अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें