2 दिन से नाबालिग लड़की लापता, रिपोर्ट दर्ज  - CG Sandesh

2 दिन से नाबालिग लड़की लापता, रिपोर्ट दर्ज

महासमुंद थाने में ग्राम बरबसपुर से 2 दिन पूर्व 6 जुलाई 2020 को लापता हुई नाबालिग लड़की की रिपोर्ट दर्ज की गई है. मिली जानकारी के अनुसार लड़की की उम्र 16 साल है जो 6 जुलाई 2020 के दरम्यानी रात में खाना खाकर अपने कमरा में सोई थी. और सुबह उसके परिजनों द्वारा देखने पर वह कमरा में नही थी, जो बिना बताये कहीं चली गई है. जिसकी पतातलाश आसपास व रिस्तेदारो से करने पर कोई पता नही चला.

लड़की के पिता ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट किया है. जिसे प्रकाश नामक युवक ग्राम गुल्लु पर संदेह है. मामले में पुलिस ने धारा 363 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें