अभिनेत्री नीतू कपूर आज अपना  62वां जन्मदिन अपनी बेटी रिद्धिम... - CG Sandesh

अभिनेत्री नीतू कपूर आज अपना 62वां जन्मदिन अपनी बेटी रिद्धिमा और बेटे रणबीर के साथ मना रही हैं।

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस और बॉलीवुड के कई सितारे नीतू कपूर को उनके 62वें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। हर किसी ने उन्होंने अलग और खास अंदाज में बधाई दी है। वहीं उनके जन्मदिन की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

दरअसल मंगलवार को नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर और बेटे रणबीर कपूर ने मां का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। इन दोनों ने डिनर पार्टी का आयोजन किया। जिसमें रिद्धिमा, रणबीर के अलावा नीतू कपूर मौजूद थीं। इस बात की जानकारी रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'जन्मदिन की बधाई आयरन लेडी, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मां।' इसके अलावा रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर अपनी और नीतू कपूर की एक तस्वीर भी साझा की। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने डिनर पार्टी की जानकारी दी।

आपको बता दें कि जब से अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हुआ है तब से रिद्धिमा कपूर मुंबई में अपनी मां के साथ रह रही हैं। ऋषि कपूर का बीती 30 अप्रैल को निधन हो गया था। वह कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल था। हर किसी ने सोशल मीडिया के जरिए ऋषि कपूर को श्रद्धांजिल दी थी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें