आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरूद्ध की कार्रवाई - CG Sandesh

आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरूद्ध की कार्रवाई

जिला आबकारी अधिकारी दिनकर वासनिक के मार्गदर्शन में आज 07 जुलाई को सूचना प्राप्त होने पर आरोपी श्री गोविंद नेताम पिता राजा राम उम्र 34 वर्ष, साकिन ग्राम आवंराडबरी थाना खल्लारी के रिहायसी मकान में दबिश दी गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 35 बल्क लीटर महुआ शराब एवं 300 किलो महुआ लाहन जप्त करते हुए आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की गई।

इसी प्रकार सूचना के आधार पर ग्राम तंेदूकोना निवासी दिनेश डड़सेना पिता भूषण लाल डड़सेना, उम्र 26 वर्ष के घर दबिश दी गई। यहां आरोपी के कब्जे से 27 नग पाव गोआ अंग्रेजी शराब एवं 04 नग पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अल्ताफ करीम खान, शिवकुमार साहू, आबकारी मुख्य आरक्षक, यज्ञशरण शुक्ला, लेखराम देशमुख, इरफान अली, आबकारी आरक्षक तथा वाहन चालक गांधीराम ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें