सौरव गांगुली ने IPL 2020 विदेश में आयोजित होने का संकेत दिए ... - CG Sandesh

सौरव गांगुली ने IPL 2020 विदेश में आयोजित होने का संकेत दिए हैं. जानिए गांगुली ने क्या कहा.

जब से कोरोना काल में इंटरनेशनल क्रिकेट के शुरू होने की खबर सामने आई है, तब से ही क्रिकेट प्रेमी ये सवाल पूछ रहे हैं कि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन होगा या नहीं? दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी आईपीएल 2020 के आयोजन से जुड़ी हर अपडेट को जानने के लिए बेकरार हैं. इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस साल आईपीएल के विदेश में होने के संकेत दिए हैं.

जानिए गांगुली ने क्या कुछ कहा टेस्ट ओपनर मयंक अग्रवाल से बातचीत में भारत में कोरोना संक्रमण की स्थिति के बारे में पूछे गए सवाल पर गांगुली ने कहा, 'मेरा मानना है कि अगले तीन से चार महीने थोड़ कठिन होंगे. हमें इसे सहन करना है और डटे रहना है. मुझे लगता है कि इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में हालात सामान्य होंगे.'

गांगुली के इस बयान से साफ पता चलता है कि वह भी अच्छे से जानते हैं कि अगर इस साल भारत में आईपीएल का आयोजन नहीं हो पाएगा. ऐसे में वह विदेश में इस लीग का आयोजन करने पर विचार कर सकते हैं. मयंक के साथ बातचीत में दादा ने आगे कहा कि मैं वैक्सीन के आने का इंतजार करूंगा. जब तक वैक्सीन नहीं आती, तब तक हमें और सावधानी बरतनी होगी. उम्मीद है कि वैक्सीन आने के बाद सबकुछ पहले जैसा हो जाए.

बीसीसीआई के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बोर्ड सितंबर से नंवबर के बीच आईपीएल 2020 के आयोजन का विचार बना रहा है. ऐसे में 10 जुलाई को 2020 टी-20 विश्व कप के भविष्य पर फैसला आने के बाद स्थिति और साफ हो जाएगी. माना जा रहा है कि अगर विश्व कप स्थिगित होता है, तो आईपीएल 2020 का आयोजन सुनिश्चित है. बता दें कि आईपीएल 2020 का आगाज़ 29 मार्च से होना था, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण फिलहाल इस लीग को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें