सोनी टीवी के सीरियल 'मेरे साईं' का सदस्य मिला कोरोना पॉजिटिव... - CG Sandesh

सोनी टीवी के सीरियल 'मेरे साईं' का सदस्य मिला कोरोना पॉजिटिव, बंद करनी पड़ीं शूटिंग.

अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद कई सारे प्रोजेक्ट्स ऐसे हैं जिनकी शूटिंग दोबारा से शुरू कर दी गई थी. मगर इसी बीच सोनी टीवी के सीरियल मेरे साई पर बड़ी आफत आ गई. सीरियल की कास्ट में शामिल एक मैंबर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. करीब 100 दिन बाद इस शो की शूटिंग हुई थी. मगर शूटिंग शुरू होने के साथ ही खत्म हो गई. शो की सभी कास्ट को सेल्फ क्वारनटीन होने के लिए कहा गया है.

फिल्म में शामिल एक्टर तुषार दल्वी ने एक मीडिया पोर्टल से बात करते वक्त बताया- इस खबर ने मुझे आश्चर्यचकित कर दिया. मगर टीम के लोग काफी को-ओपरेटिव हैं. शूट को फिलहाल 7 जुलाई तक के लिए रोक दिया गया है. मैं इसे इतना सरप्राइजिंग भी नहीं मानूंगा. हर आदमी को इसके लिए तैयार होना है क्योंकि ये किसी को भी हो सकता है. बस हम लोगों के लिहाज से देखा जाए तो ये थोड़ा ज्यादा जल्दी हो गया.

जैसे ही हमें मामले के बारे में पता चला हम सभी ने खुद को सेल्फ क्वारनटीन कर लिया. एक्टर ने कहा कि वे घर पर हैं और अच्छा महसूस कर रहे हैं. टीम के बाकी मेंबर्स भी ठीक हैं और वे लोग जल्द से जल्द वापस शूटिंग स्टार्ट करेंगे.

तुषार ने कहा कि वो मौजूदा समय के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं पर उनके घरवाले जरूर उन्हें लेकर फिक्रमंद हैं. जिस शख्स को कोरोना हुआ है वो अभी आराम करेगा. फिलहाल वो धीरे-धीरे रिकवर कर रहा है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें