सात बार के नासकार चैम्पियन जिमी जानसन को कोरोना वायरस पॉजिटि... - CG Sandesh

सात बार के नासकार चैम्पियन जिमी जानसन को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है।

इंडियानापोलिस, चार जुलाई (एपी) सात बार के नासकार चैम्पियन जिमी जानसन कोरोना वायरस के पॉजिटिव पाये गये हैं और वह इस हफ्ते के अंत में इंडियानापोलिस मोटर स्पीडवे में होने वाली रेस में हिस्सा नहीं ले पायेंगे।

किसी भी नासकार सीरीज में कोविड-19 पॉजिटिव पाये जाने वाले 44 वर्षीय जानसन पहले ड्राइवर हैं और शुक्रवार शाम को मिली इस खबर से शनिवार और रविवार को होने वाली ऐतिहासिक नासकार इंडिकार रेस के होने पर संशय के बादल छा गये हैं। हालांकि किसी अन्य रेस के प्रभावित होने का कोई संकेत नहीं मिला है।

हेंड्रिक मोटरस्पोर्ट्स ने कहा कि जानसन तब तक रेस में नहीं लौटेंगे जब तक डाक्टर उन्हें मंजूरी नहीं दे देते। उन्हें शुक्रवार को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया जब उनकी पत्नी चानी को एलर्जी जैसे लक्षण पाये जाने के बाद पॉजिटिव मिली।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें