05 जुलाई को अभिनेता जायद खान अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे ह... - CG Sandesh

05 जुलाई को अभिनेता जायद खान अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है जानिए उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कुछ रोचक किस्से।

अभिनेता जायद खान पांच जुलाई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। जायद के पिता जाने माने अभिनेता संजय खान हैं। उनकी मां जरीन खान एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले जायद ने साल 2003 में फिल्म 'चुरा लिया है तुमने' से डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ एशा देओल थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।

साल 2004 में फराह खान की फिल्म 'मै हूं ना' में जायद ने शाहरुख खान के भाई लकी यानी लक्ष्मण प्रसाद शर्मा का किरदार निभाया। युवाओं के बीच उनका ये किरदार काफी मशहूर हुआ था। इस फिल्म के बाद लगा था कि जायद का करियर रफ्तार पकड़ लेगा लेकिन इसके बाद भी जायद के फिल्मी करियर में कोई खास बदलाव नहीं आया।

जायद 'शादी नंबर वन', 'वादा', 'दस', 'फाइट क्लब', 'मिशन इस्तांबुल' और 'युवराज' सहित अन्य फिल्मों में नजर आ चुके हैं। आखिरी बार वो बड़े पर्दे पर साल 2015 में फिल्म 'शराफत गई तेल लेने' में दिखे थे। फिल्मों में कुछ खास सफलता नहीं मिलने के बाद जायद ने टीवी की ओर रुख किया और सीरियल 'हासिल' (2017-18) किया।

जायद अपने परिवार में सबसे छोटे हैं। उनकी तीन बहनें सिमोन खान, सुजैन खान और फराह खान हैं। बता दें कि जायद और फरदीन खान चचेरे भाई लगते हैं। जायद ने अपनी स्कूली पढ़ाई देहरादून के वेल्हम ब्वॉयज स्कूल और तमिलनाडु के कोडाइकनाल इंटरनेशनल स्कूल से की है। आगे की पढ़ाई के लिए जायद लंदन गए, जहां उन्होंने लंदन फिल्म एकेडमी से फिल्म मेकिंग कोर्स किया।

जायद खान ने साल 2005 में अपनी बचपन की दोस्त मलाइका पारेख से शादी की। दोनों ने एक ही जगह से स्कूलिंग की है। कपल के दो बेटे जिदान और आरिज हैं।

संजय खान जहां अपने वक्त में सुपरहिट एक्टर रहे हैं वहीं उनके बेटे जायद खान के बारे में कम ही लोगों को पता है। जायद का पूरा नाम जायद अब्बास खान है। इसके बाद उन्होंने वो मैं हूं ना, दस, लव ब्रेकअप्स जिंदगी जैसी फिल्में कीं लेकिन ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। संजय खान से बिल्कुल उलटा जायद का करियर इसके बाद उस ऊंचाईयों तक नहीं पहुंच पाया 


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें