बाजार से मोबाइल चोरी होने पर मामला दर्ज - CG Sandesh

बाजार से मोबाइल चोरी होने पर मामला दर्ज

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम खट्टी के बाजार से मोबाइल चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मीचंद निवासी  ग्राम केशवा 4 जुलाई 2020 को ग्राम खट्टी में सब्जी लेने गया था. जहाँ वह मोबाइल अपने टी-शर्ट के ऊपर जेब में रखा था एवं शाम करीबन 5.00 बजे सब्जी बाजार में सब्जी लिया. इसके बाद वह अपने मोटर सायकल के पास जा रहा था तब अपने मोबाईल को चेक किया तो उसका मोबाईल जेब में नहीं था. जिसे शंका है कि उसके अगल-बगल दो व्यक्ति उसका मोबाईल OPPO कम्पनी का A5 20 कीमती 11,990/- रूपये को चोरी किये होंगे. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध  धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें