जंगल  में  जुआ खेलते हुए 4 पकड़ाए. - CG Sandesh

जंगल में जुआ खेलते हुए 4 पकड़ाए.

सांकरा पुलिस ने कल सुबह 10:30 बजे जंगल में  जुआ खेलते हुए 4 लोगों को पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि सांकरा बस स्टैंड के पास जरिये मुखबीर की सूचना मिली की देवसराल रोड किनारे जंगल में कुछ लोग तास पत्ती पर पैसे का हारजीत लगाकर जुआ नामक खेल खेल रहे है.

जिसपर पुलिस मुखबीर के बताये स्थान पर रेड किये तो जंगल में कुछ लोग दिखे जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. जिसमे  रोहित साहू पिता नारायण साहू उम्र 33 वर्ष, अंकुश पिता सलीम कंवर, तारेश दास पिता राधेश्याम दास एवं मनीराम पिता गणेशराम के पास से 52 पत्ता तास जुमला रकम 2730 रूपये को जप्त कर आरोपियों का कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट का जमानती अपराध होने से आरोपियों का सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका में रिहा किया गया. एवं अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें