बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा. - CG Sandesh

बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा.

पिथौरा  पुलिस ने महासमुंद पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभूरकर के निर्देशन में व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा के मार्गदर्शन में 3 जुलाई को लंबित मामलों के निकाल हेतु 2 वर्ष से फरार बलात्कार के आरोपी मुकेश बरिहा पिता विश्वनाथ बरिहा उम्र 26 वर्ष पता ग्राम मुडीपार को दबीश देकर गिरफ्तार किया.

आरोपी मुकेश बरिहा पर पिथौरा थाना में धारा 363,366,376, 376 (2) (ढ)भा.दा. वि. एवं 4,6 पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज है.  इसके साथ ही पुलिस ने पीड़ित नाबालिक बालिका को भी दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौंपा है. और आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेजा गया.

इस कार्य मे थाना प्रभारी पिथौरा के निरीक्षक एन. के. स्वर्णकार के द्वारा हमराह स्टाफ   प्रधान आरक्षक क्रमांक 37 मोहन साहू, महिला  प्रधान आरक्षक 85 चंचल बंशवार, आरक्षक क्रमांक 468 नरेश जोशी, 529 जुनेद खान ,408 नीलम मिश्रा ,810 अजय नेताम का विशेष योगदान रहा.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें