दीवाल तोड़कर मोबाइल दुकान में चोरी, मोबाइल व नगदी पार.  - CG Sandesh

दीवाल तोड़कर मोबाइल दुकान में चोरी, मोबाइल व नगदी पार.

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम  झलप में एन एच 53 रोड किनारे सलूजा मोबाईल एण्ड इलेक्ट्रानिक्स में दीवाल तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार प्रितपाल सिंह सलूजा 1 जुलाई को रात्रि लगभग 09:30 बजे दुकान बंदकर घर चला गया था. और अगले दिन जब सुबह करीब 08:00 बजे दुकान खोला तो देखा दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और दीवाल से लगा हुआ सो केश खिसका था. जिसे उसने जाकर देखा तो पिछे के दीवाल को किसी अज्ञात चोर द्वारा तोड़कर दुकान अंदर रखे  9  नग किमती 22,419 रूपये एवं कुल 5000 रूपये नगदी रकम किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें