सबमर्सिबल पंप की चोरी, मामला दर्ज - CG Sandesh

सबमर्सिबल पंप की चोरी, मामला दर्ज

तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम अछोला में महानदी किनारे सबमर्सिबल पंप चोरी होने पर मामला दर्ज कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार कोंदी बाई सतनामी पति लेडगू सतनामी का महानदी किनारे खरबूजे की गाडी है जिसमें क्रेडा विभाग से अनुदान में सबमर्सिबल पंप लगा हुआ था. उक्त पंप एवं केबल वायर को दिनांक 01.04.20 से 02.04.20 के मध्य रात्रि में कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया. जिसकी कीमत लगभग 15,000 रूपये बताई गई है. मामले की  शिकायत पर तुमगांव पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें