मोमबत्ती के उजाला में जुना तालाब के पास जुआ खेलते 8 पकड़ाए. - CG Sandesh

मोमबत्ती के उजाला में जुना तालाब के पास जुआ खेलते 8 पकड़ाए.

बसना पुलिस ने कल रात 11 बजे जुना तालाब में मोमबत्ती के उजाला में कुछ लोगों को बैठकर जुआ खेलते हुए पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई मुखबिर की सुचना पर की गई. मुखबिर के सुचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कुछ जुआडियान पुलिस को देखकर भाग गये. एवं जुआ खेलते 8 लोगों को पकड़ा गया.

पकडे गये जुआडियान में  बबला खान पिता कासिम खान उम्र 20 वर्ष, शुभम सोनी पिता रमेश कुमार सोनी उम्र 22 वर्ष, रामकुमार पिता साधुराम बंछोर उम्र 44 वर्ष, सकील खान पिता हुसैन खान उम्र 38 वर्ष, सद्दाम हुसैन पिता अहमद हुसैन उम्र 20 वर्ष, कबीरदास पिता मोहनदास उम्र 27 वर्ष, सोनु पटवा पिता संतोष पटवा उम्र 20 वर्ष, अमित बेहरा पिता अभिमन्यु बेहरा उम्र 28 वर्ष, सभी बसना निवासी है. जिनको पुलिस ने 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा है.

पुलिस ने इनके पास एवं फड से जुमला नगदी रकम 10570/-  रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा जुआ खेलने के साथ जिले में लागु शासन प्रशासन द्वारा धारा 144 लाकडाउन का उलंघन किया गया. उक्त आरोपीगण महामारी से बचाव हेतु फिजीकल डिस्टेंश, मास्क नहीं लगाने, शासन के निर्देशों का उल्लंघन कर जुआ खेलते मिले. जिसपर आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा 188, 269, 270 भादवि0, 13 जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत समय सदर में गिरप्तार कर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें