इंडियन आइडल कंटेस्टेंट रहीं सिंगर को भगा ले गया 3 बच्चों का ... - CG Sandesh

इंडियन आइडल कंटेस्टेंट रहीं सिंगर को भगा ले गया 3 बच्चों का पिता, FIR

राजस्थान के अलवर जिले की रहने वाली 23 वर्षीय इंडियन आइडल फेम सिंगर रेणु नागर को भगा कर ले जाने का मामला महिला थाने में दर्ज करवाया गया है. मुकदमा परिजनों की ओर से ही दर्ज करवाया गया है. 2018 के इंडियन आइडल सीजन 10 में भाग ले चुकी सिंगर रेणु नागर के पिता ने आरोप लगाया है कि उनसे तबला सीखने के लिए आए शख्स रवि नट उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है. पिता ने भरतपुर निवासी इस युवक के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है.

पुलिस के मुताबिक, बीती रात 30 जून को रात 9 बजे तबला मास्टर सिंगर को बहला-फुसलाकर भगा ले गया. सिंगर के दोनों मोबाइल बंद हैं और उन नंबरों को साइक्लोन सेल को सुपुर्द किया गया है. जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस की जा सके. उन्होंने बताया कि इस मामले में दबिश की कार्रवाई की जा रही है. परिजनों के बयान लिए जाएंगे और सिंगर की बरामदगी के बाद ही कोई कार्रवाई होगी. पुलिस ने बताया कि सिंगर और आरोपी दोनों ही बालिग हैं.  मामले की जांच की जा रही है और सिंगर का भी पता लगाया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार रवि नट पिछले 3 साल से अलवर में युवती के पिता के पास गायन- वादन की कला सिख रहा था. इसी दौरान उसकी रेणु नागर से नजदीकियां बढ़ गई और धीरे धीरे रेणु नागर मुम्बई में सिंगिंग में अपना करियर बनाने में जुट गई, लेकिन रवि से नजदीकियां उसे लॉकडाउन में अलवर ले आई. इसके बाद यहां से वह रवि के साथ भाग गई.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें