National Doctors' Day फिल्मों में डॉक्टर्स का किरदार निभाकर ... - CG Sandesh

National Doctors' Day फिल्मों में डॉक्टर्स का किरदार निभाकर मशहूर हुए ये सितारे, 'मुन्नाभाई MBBS' तो आज भी सबका फेवरेट

कोरोना वायरस महामारी के बीच आज पूरा देश National Doctors' Day मना रहा है। भारत के मशहूर चिकित्सक डॉ. बिधान चन्द्र रॉय को श्रद्धांजलि देने के लिए ये दिन मनाया जाता है। समाज में डॅाक्टर को भगवान के समान दर्जा दिया जाता है। डॅाक्टरों को सम्मान देने के लिए हर साल चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिनमें एक डॉक्टर के योगदान को बताया गया है।

फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस तो आपने देखी ही होगी जिसमें मरीज के इलाज के साथ जादू की झप्पी दी जाती है। इस रोल से संजय दत्त इतने हिट हुए की उनकी सफल फिल्मों में मुन्ना भाई एमबीबीएस की गिनती जरूर होगी।

ये जवानी है दीवानी साल 2013 में आई थी। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था। फिल्म में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण दिखाई दिए थे। दीपिका ने इस फिल्म में मेडिकल स्टूडेंट का किरदार निभाया था।

जब डाक्टर्स की बात हो और शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह की बात न हो ये कैसे हो सकता है। इस फिल्म ने शाहिद ने सिरफिरे आशिक (जो बाद में सर्जन बन जाता है) का किरदार निभाया है, जो प्यार में टूटने के बाद खुद को ड्रग्स और शराब के नशे में बर्बाद कर लेता है।

करीना कपूर ने अपने करियर की कई फिल्मों में डॉक्टर का किरदार निभाया। सलमान खान के साथ फिल्म क्योंकि हो या फिर आमिर खान के साथ 3 इडियट्स। शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म उड़ता पंजाब में भी करीना ने डॉक्टर की भूमिका निभाई। 3 इडियट्स ने तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें