09 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त कर आरोपी को जेल भेजा गया - CG Sandesh

09 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त कर आरोपी को जेल भेजा गया

महासमुंद 29 जून 2020/ जिला आबकारी अधिकारी  दिनकर वासनिक के मार्गदर्शन में 29 जून को आबकारी दल द्वारा महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम जीवतरा में अवैध मदिरा विक्रय की सूचना मिलने पर दबिश दी गई।  वासनिक ने बताया कि वहां बगनई नदी के किनारे  गंगूराम पिता  महतू राम कमार के कब्जे से 02 जरीकेन में कुल 9.0 लीटर हाथ भट्ठी महुआ मदिरा बरामद किया गया। आरोपी को आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय से रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी  अल्ताफ करीम खान, आबकारी उपनिरीक्षक  मधुकर श्याम हरित तथा आबकारी आरक्षक  यज्ञशरण शुक्ला,  इरफान अली,  लेखराज देशमुख  घनश्याम साव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें