शासकीय अस्पताल के बाहर से हुई थी मोटर सायकल चोरी, बसना पुलिस... - CG Sandesh

शासकीय अस्पताल के बाहर से हुई थी मोटर सायकल चोरी, बसना पुलिस ने पकड़ा

सरायपाली शासकीय अस्पताल के बाहर से मोटर सायकल चोरी होने पर मामला दर्ज हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल को तुलसी प्रसाद बारीक निवासी जोगनीपाली कुटेला चौक अपना मोटर सायकल हीरो होण्डा डिलक्स क्रमांक CG 06 P 5547 में शासकीय अस्पताल सरायपाली गया था. और मोटर सायकल को बाहर में खड़े कर अंदर घुसा था. करीबन 1 बजे जब वह वापस आया तो देखा कि उसका मोटर सायकल नहीं था. जिसका आस पास पता तलाश करने पर पता चला. इसके बाद वह थाना बसना में कुछ मोटर सायकल पकड़ाया है कि सूचना पर जाकर देखा तो उसका मोटर सायकल था जिसे कोई चोरी कर ले गया था. जहाँ उसने बसना न्यायालय से आदेश कराकर मोटर सायकल को प्राप्त किया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 379 आईपीसी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें